Uttarakhand

पिथौरागढ़ में 13 सड़कें बंद, यातायात प्रभावित

पिथौरागढ़,। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद में कुल 13 सड़कें बंद हैं। इनमें 12 ग्रामीण मोटर मार्ग और एक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग किलोमीटर 166 पर अवरुद्ध हुआ, जिसे सुबह लगभग 8 बजे तक खोलने का लक्ष्य रखा गया। वहीं गिनीबैंड-समकोट मार्ग किलोमीटर 9 पर बंद हुआ, जिसके दोपहर तक खुलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा तवाघाट-थानीधार मोटर मार्ग डुंगरी-वासूड़ी मार्ग, बजने-टोली-सितोनिया मार्ग, तपोवन-गर्बी मार्ग, सोरना-सिरौं मोटर मार्ग, मटलोट-दारमा मार्ग, मनसुरी-कांडा मोटर मार्ग, कालिका-खुर्मी मार्ग, गलाती-गुमती मोटर मार्ग और चैरासांग-थानीगांव मोटर मार्ग भी मलबा और भूस्खलन के कारण बंद पड़े हैं।
इनमें से अधिकांश मार्गों को शनिवार दोपहर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक खोला नहीं जा सक है, जबकि कुछ स्थानों पर लगातार मलबा गिरने के कारण स्थिति मौसम पर निर्भर बनी हुई है।
पीएमजीएसवाई के तहत आने वाले कई ग्रामीण मार्गों पर भी यातायात पूरी तरह बाधित है। देवीबगड़-खेतकन्याला गधेरी मार्ग का एक हिस्सा पहले हुए वॉशआउट से प्रभावित है, जिसके कारण इस सड़क पर बहाली कार्य अभी भी जारी है। इससे कई दूरस्थ गांवों की आवाजाही प्रभावित बनी हुई है।
सीमांत जनपद में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन एनएचपीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार मशीनों के साथ मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते राहत और बहाली कार्यों में और अधिक समय लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button