Uttarakhand

उत्तराखंड के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण जोशी बॉलीवुड फिल्म में निभाएंगे सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका देहरादून/

देहरादून/मुंबई। उत्तराखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण जोशी अब बॉलीवुड की एक आगामी फिल्म में एक सामाजिक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रवीण जोशी के लिए यह फिल्मी सफर एक नया और दिलचस्प अनुभव होगा।

फिल्म में उनका किरदार समाज के प्रति संवेदनशील और लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता का है। बताया जा रहा है कि किरदार की प्रकृति उनके वास्तविक सामाजिक जीवन और जनसरोकारों से काफी मेल खाती है, जिसके चलते उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त माना गया।

प्रवीण जोशी का कहना है कि “सामाजिक जीवन में जिन मुद्दों और लोगों के बीच मैंने काम किया है, उन्हें एक फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करना मेरे लिए एक नया अनुभव है। कोशिश रहेगी कि यह भूमिका समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दे।”

उत्तराखंड से जुड़े कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों की बॉलीवुड में बढ़ती भागीदारी के बीच प्रवीण जोशी की यह नई भूमिका प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

सामाजिक क्षेत्र से सिनेमा तक का यह सफर प्रवीण जोशी के व्यक्तित्व का एक नया पहलू सामने लाने के साथ-साथ उत्तराखंड की सामाजिक संवेदनशीलता और जनसरोकारों को भी बड़े पर्दे तक पहुंचाने का अवसर प्रदान कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button