Uttarakhand

केदारनाथ जा रहे यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, पांच घायल

टिहरी,। सोमवार सुबह गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस हादसे की जांज में जुट गई है।
सोमवार सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। नई टिहरी कंडीखाल पुलिस चैकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बस चारधाम यात्रियों को लेकर गंगोत्री से केदारनाथ जा रही थी, तभी कंडीखाल व चंबा के बीच खेतधार मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन पर टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 5 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, 2 कुक, 1 चालक और 1 परिचालक शामिल थे। यह बस गंगोत्री से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। दुर्घटना चंबा मार्ग पर कांडीखाल से लगभग तीन किलोमीटर आगे जौलांगी के समीप हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button