Uttarakhand

पीएम-सेतु के तहत स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान को मिली मंजूरी

देहरादून,। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, नेशनल स्टीयरिंग कमेटी (एनएससी) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम आईटीआई क्लस्टर के लिए स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) को मंजूरी दे दी है जिसे आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमध्एनएस इंडिया) ने अपने एकेडमिक पार्टनर ‘न्यू एज मेकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (नेमटेक) के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया था। यह मंजूरी पीएम-सेतु के तहत स्वीकृत होने वाली पहली श्स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट प्लानश् है, और इसके साथ ही आंध्र प्रदेश इस योजना के तहत किसी उद्योग के साथ साझेदारी को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह मंजूरी, भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के कौशल भवन में आयोजित तीसरी नेशनल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में दी गई। यह उपलब्धि, पीएम-सेतु के उस विजन को लागू करने की दिशा में पहला ठोस कदम है, जिसके तहत राज्य सरकारों और उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच गहरी साझेदारी के माध्यम से सरकारी आईटीआई को उद्योग-प्रबंधित और परिणाम-उन्मुख संस्थानों में बदला जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी ने की, और इसमें  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) के डायरेक्टर जनरल दिलीप कुमार के साथ-साथ नेशनल स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button