हार्ट के लिए पांच सुपरफूड्सः अपने हृदय को रखें मजबूतः रितिका समद्दर
देहरादून,। तेज-रफ्तार जिंदगी में खराब जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड्स पर बढ़ती निर्भरता के कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य हृदय संबंधी समस्याएँ आम होती जा रही हैं। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की शुरुआत सही पोषण से होती है, और बादाम, फैटी फिश, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दालें तथा फल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना महत्वपूर्ण अंतर ला सकता है। मैक्स हेल्थकेयर में रीजनल हेड दृ डायटेटिक्स, रितिका समद्दर ने कुछ ऐसे हृदय-हितैषी खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
कैलिफोर्निया बादामरू रोजाना की डाइट में एक मुट्ठी बादाम शामिल करना एक अच्छी शुरुआत हो सकती है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर और एक हेल्दी सुपरफूड है। बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, जिंक सहित 15 आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। हेल्दी डाइट के साथ कैलिफोर्निया बादाम का सेवन कुल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है तथा हृदय को नुकसान पहुँचाने वाली सूजन को भी घटा सकता है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन 42 ग्राम बादाम का सेवन करने से हृदय रोग के कई जोखिम कारकों में सुधार देखा गया, साथ ही एचडीएल कोलेस्ट्रॉल में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। मछलीरू रोजाना या साप्ताहिक आहार में फैटी फिश को शामिल करना हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन, टूना और ट्राउट जैसी मछलियाँ सूजन को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने, अनियमित धड़कनों के जोखिम को कम करने और धमनियों में प्लाक जमने से रोकने में भी सहायक होता है।

