Uttarakhand

ओल्ड मसूरी रोड क्षेत्र में महिलाएं नशे के खिलाफ चला रही अभियान

मसूरी,। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड मसूरी रोड पर थानी गांव में पिछले दो महीने से महिलाएं सड़कों पर बैठकर नशे के खिलाफ अभियान चला रही है व रात भर क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।
मालूम हो कि इस क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्व सूखे नशे का कारोबार कर रहे हैं जिससे स्कूली छात्र छात्राएं और नशे के आदि लोग यहां आकर नशा खरीदतें हैं। महिलाओं ने सूखे नशे के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है ताकि युवा पीढी को इससे बचाया जा सके। भारी पुलिस बल के बीच महिलाओं ने धरना प्रदर्शन जारी रखा है, और यहां आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करने के साथ ही स्थानीय लोगों से मांग की है कि नशे के खिलाफ जारी उनके अभियान में सहयोग करें आज भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और लोगों से बातचीत की है साथ ही महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि यहां पर लगातार पुलिस की गस्त जारी रहेगी और यदि कोई भी नशे का कारोबार करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आंदोलन कर रही महिला सुधा बधानी ने कहा कि वह एक माह से यहां पर रात को सूखा नशा बचने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे है, लेकिन नशा बेचने वाले लोग उन पर तलाशी लेने की बात करते है जबकि केवल रात को बारह एक बजे अनजाने लोगों को रोकते है, लेकिन ये लोग जाति व मंदिर का मुददा बना रहे है। सुनीता शर्मा ने कहा कि महिलाएं नशे के खिलाफ संगठित होकर नशे के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। थानी गांव की महिलाओं से संगठन बनाया है, पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है व सभी महिलाएं केवल नशे के खिलाफ है किसी को परेशान करने के लिए यह नहीं कर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button