Uttarakhand

दसवाँ सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय टेनिस टूर्नामेंट आयोजित

देहरादून,। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने अपने देहरादून परिसर में 30 अप्रैल से 2 मई तक दसवें सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया। एक दशक की निरंतर यात्रा को पूर्ण करता यह दसवाँ संस्करण विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जो देशभर के विद्यालयों में युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के संकल्प का प्रतीक है। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुर्गा पब्लिक स्कूल, द दून स्कूल, वेलहम गर्ल्स स्कूल, वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, कसीगा स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सहित आठ प्रतिष्ठित विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में वेलहम गर्ल्स स्कूल की अदीबा ने रोमांचक मुकाबले में 5-3, 1-4, 10-8 के स्कोर से विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल की वरिंदा विट्टायाकोर्न ने उपविजेता रहकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिका एकल में वेलहम गर्ल्स स्कूल की जिनीषा मोदी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वैंटेज हॉल की सायरा निदान को 6-0, 6-0 के निर्णायक अंतर से पराजित कर खिताब जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में वेलहम बॉयज स्कूल के वेदांत और रेयांश के बीच रोचक आंतरिक मुकाबला देखने को मिला। वेदांत ने 4-0, 1-4, 5-4 (4) के कड़े मुकाबले में विजेता का ताज पहना। अंडर-19 बालक एकल में दुर्गा पब्लिक स्कूल के यथार्थ वाधेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के नवीन विट्टायाकोर्न को 6-0, 6-1 से पराजित कर स्वर्णिम सफलता अर्जित की।
बालक युगल वर्ग में वेलहम बॉयज स्कूल की आरुष और अर्णव की जोड़ी ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के नवीन विट्टायाकोर्न एवं दिलजोत सिंह को 7-1 से हराकर चौम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। बालिका युगल में वेलहम गर्ल्स स्कूल की जिनीषा मोदी और दक्षायनी राज्यलक्ष्मी की जोड़ी ने 7-5 के स्कोर से कसीगा स्कूल की इशाना और युक्ता मंडल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कृ ष्टेनिस कोर्ट पर आज प्रतियोगियों  ने जो जज्बा दिखाया, वह केवल एक खेल नहीं था कृ यह आपके चरित्र, आपकी मेहनत और आपके सपनों की झलक थी। जीत और हार दोनों जीवन के हिस्से हैं, लेकिन जो खिलाड़ी हार में भी मुस्कुराता है और जीत में भी विनम्र रहता है वही सच्चा चौम्पियन होता है। सभी ने इस टूर्नामेंट को अपनी प्रतिभा और खेल भावना से गौरवान्वित किया है। आगे बढ़ते रहें, खेलते रहें कृ यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। समग्र रूप से टूर्नामेंट में अनुशासन, निष्पक्ष खेल और खिलाड़ी भावना की त्रिवेणी देखने को मिली। विजेता और पराजित कृ दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने परिणाम को गरिमापूर्वक स्वीकार किया, जो विद्यालयीय खेल संस्कृति की परिपक्वता को दर्शाता है। इस आयोजन ने एक बार पुनः सिद्ध किया कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सार्थक मंच प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह दसवाँ संस्करण केवल विजेताओं का उत्सव नहीं था। यह खेल के माध्यम से विद्यालयों, छात्रों और उनके सपनों को एक सूत्र में पिरोने की एक गौरवशाली यात्रा का एक और पड़ाव था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button