Uttarakhand

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में सेंट जॉर्ज डे घूमधाम से मनाया गया

मसूरी,। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में सेंट जॉर्ज डे घूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर पैट्रिशियन ब्रदर, ब्रदर कैरल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्कूल क्वायर द्वारा मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कक्षा नौ के छात्रों ने एक सार्थक लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय के छात्रों ने उत्तराखंड की संस्कृति व भक्तिभाव को दर्शाने वाले गढ़वाली नृत्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मोहित कर दिया। कार्यक्रम में आईएससी 2025 बैच के शिक्षा व खेलों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में अर्थशास्त्र के लिए पार्थ केजरीवाल को पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में टेनिस के लिए जयंत जैन, हॉकी के लिए तेजस सिंह ओझला, हार्दिक विजयवर्गीया, राम मित्तल, शुभ वर्मा व अक्षत अग्रवाल, स्पीड स्केटिंग के लिए शिव, शूटिंग के लिए खुशमीत मुंजाल, प्रमित कपूर, तेजस सिंह ओझला व प्रादर्श गेज़टा, बेडमिंटन के लिए काव्यांश चौधरी, श्रेयांश रावत और शिखर गोयल, फुटबॉल के लिए सौमिल कुमार झुनझुनवाला व नेथानेल सिएंगशाइ, बास्केटबॉल के लिए राम मित्तल, क्रिकेट के लिए अनिमेष खंडेलवाल व रनवारी कंडारी व एथलेटिक्स के लिए सौमिल कुमार झुनझुनवाला व आरुष डैंग को पुरस्कृत किया गया। वहीं वेदांत सिंघल को आर्ट व शुभ वर्मा को नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। आरुष डैंग को स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर, व सौमिल कुमार झुनझुनवाला को मैनोराइट ऑफ द इयर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो सेंट जॉर्ज जैसे महान कालेज में पढ़ते हैं जहाँ शिक्षा के साथ ही अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर भी बल दिया जाता है। इस कालेज ने देश का गौरव बढ़ाने वाले कई रत्नों को पैदा किया है। उन्होंने सभी पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई दी व उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बद्रर जयसीलन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस समारोह में सेंट जॉर्ज कॉलेज के सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, पुरस्कार पाने वाले छात्रों के अभिभावक, सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button