Uttarakhand

इंद्रिया ने उत्तर भारत में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

हल्द्वानी,। आदित्य बिड़ला ग्रुप का ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हल्द्वानी में अपना पहला स्टोर लॉन्च कर उत्तराखंड के बाजार में औपचारिक प्रवेश किया है। ब्रांड के राष्ट्रीय विस्तार के सफर में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कुमाऊं की खूबसूरत तलहटी में बसा हल्द्वानी, उत्तराखंड का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बारीक स्वर्ण व रजत कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है। इंद्रिया के सीईओ, संदीप कोहली ने कहा, हल्द्वानी में हमारा पहला स्टोर उत्तराखंड में इंद्रिया की शुरुआत का प्रतीक है और उत्तर भारत में विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस क्षेत्र में ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं और आभूषणों के प्रति उनके गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को देखते हुए हमें यहाँ अपार संभावनाएं नजर आती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button