महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया

मसूरी,। महाशिव रात्रि का पर्व पहाड़ों की रानी में धार्मिक परंपराओं व रीति रिवाजों के साथ मनाया। इस मौके पर जहां मंदिरों में विशेष आयोजन किये गये वहीं घरों में लोगों ने व्रत रखा व शाम को पूर्जा अर्चना के बाद तोड़ा। महाशिव रात्रि पर कई स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया।
महाशिव रात्रि का पर्व मसूरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने प्रातः मंदिरों में जाकर भगवान शिव के दर्शन किए, साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर, श्री राधाकृष्ण ंमंदिर, कुलड़ी व श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर लाइब्रेरी सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर की ओर से खीर का प्रसाद वितरित किया गया, वही गुरूद्वारा चौक पर ठडाई वितरित की गयी। इसी कड़ी में भगवान नाग देवता मंदिर क्यारकुली कार्ट मेकंजी रोड पर भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने इस मौके पर परिवार की खुशीहाली की कामना की। वहीं शिव मंदिर मॉसी फॉल खेतवाला बार्लोगंज में भी बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए व लिंग पर जल व दुग्ध चढाया। इस मौके पर चामासारी ग्राम पंचायत की ओर से ठंडाई वितरित करने के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया था। वही शिव मंदिर इंदिरा कालोनी मोड पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जाकर दर्शन किए व प्रसाद ग्रहण किया। वहीं देवीधार बांसागाड में भी शिवरात्रि के मौके पर माता महिषासुर मर्दनी मंदिर में पांचवा भव्य महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया, व महाकाल महाराज का अभिषेक किया गया।


