Uttarakhand

उत्तराखंड बनेगा राष्ट्रीय रणनीतिक चिंतन का केंद्र

देहरादून,। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच के लोगो और आधिकारिक वेबसाइट का भी अनावरण किया। एक रणनीतिक थिंक टैंक के रूप में परिकल्पित यह पहल देहरादून की समृद्ध बौद्धिक पूंजी को एक मंच पर लाकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक चिंतन और नीतिगत विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखती है।
इस पहल का मार्गदर्शन अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तथा अजय कुमार सिंह, सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड और
(रि ). डॉ. गिरिजा शंकर मुंगली, संस्थापक सदस्य (बीएचआईएसएम) द्वारा किया गया। कोर समूह में रक्षा, प्रशासन, अकादमिक और सामरिक मामलों के क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट विशेषज्ञ भी मौजूद थे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने बीएचआईएसएम के उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच (बीएमआईएसएम) थिंक टैंक देहरादून को सामरिक और रणनीतिक चर्चा एवं विश्लेषण परिदृश्य में पूरे विश्न में स्थापित करेगा। यह हिमालय की आवाज को विश्व पटल पर रखने का काम सुनिश्चित करेगा। देहरादून बौद्धिक सम्पदा से समृद्ध है। बीएचआईएसएम इस बौद्धिक पूंजी, सामूहिक ज्ञान और कौशल का भरपूर लाभ उठाकर सार्वजनिक नीति, अनुसंधान और विश्लेषण के माध्यम से शांति और विकास के मार्ग को दिखायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button