Uttarakhand

पुलिस विभाग ने सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग,। पुलिस विभाग के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, गुड टच बैड टच की जानकारी भी दी गई।
यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मन्दिर बेलनी में छात्रों को यातायात नियम, दुपहिए वाहन में अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, नाबालिग बच्चों से वाहनों का संचालन न कराने, निर्धारित गतिसीमा में वाहन का संचालन करने, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर यथा इमरजेन्सी हेल्पलाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी देकर अपनी नोट बुक में लिखे जाने के लिए बताया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुए सोशल मीडिया व फोन कॉल पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी न देने की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने के बारे में बताते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के कुछ नए छात्रों को जूनियर ट्रैफिक फोर्स में नियुक्त करते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग दिए जाने की अपेक्षा रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button