Uttarakhand

दो आवासीय मकान भारी खतरे की जद में

मुनस्यारी,। तहसील के दूरस्थ् पांतो गांव में लगातार हो रही वर्षा से दो आवासीय मकान भारी खतरे की जद में आ गए हैं। बारिश के चलते जमीन में अत्यधिक नमी बढ़ने के कारण मकानों के आसपास भू-धंसाव और भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे गांव निवासी त्रिलोक पुत्र प्रेम सिंह और दुर्योधन पुत्र रुकम सिंह के मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराने लगा है।
पहाड़ की तरफ से लगातार मिट्टी और बोल्डर खिसकने से दोनों परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। मौसम के तेवरों के बीच पीड़ित परिवार खौफ के साए में रातें काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो तेज बारिश के दौरान मकान कभी भी ढह सकते हैं। यह खतरा हरपल बना रहता है।
मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिमदकोट एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत व सुरक्षात्मक कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन अविलंब मौके पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराए। प्रभावित मकानों को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर दोनों परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाए, ताकि उनकी जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button