Uttarakhand

सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

देहरादून,। पटेलनगर क्षेत्र स्थित शिमला बाईपास चैक पर हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दुर्गा देवी (28) निवासी बड़ोवाला अपने पति रवि के साथ मोटरसाइकिल  से जा रही थीं। इसी दौरान शिमला बाईपास चैक पर ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button