Uttarakhand

आरओए गाइडेंस को बढ़ाकर किया गया 1.8 प्रतिशत से 2.0 प्रतिशत

देहरादून,। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने जून 2026 में समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम की घोषणा की। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की कार्यकारी निदेशक, कैरोल फर्टाडो ने कहा, वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितताओं के बावजूद, घरेलू स्तर पर विभिन्न आर्थिक संकेतकों में स्थिरता नजर आई है। आरबीआई ने संतुलित रुख के साथ अपनी नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखा है, साथ ही, वित्त वर्ष 27 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.6प्रतिशत और पूरे साल के लिए महँगाई दर तय दायरे में यानि 5.1प्रतिशत रहने का अनुमान जाहिर किया है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि बैंकिंग क्षेत्र मजबूत बना हुआ है, जिसमें ऋण की अच्छी माँग और स्थिर जमा हैं। बैंक ने शाखा विस्तार के साथ विविधीकृत व्यवसाय में वृद्धि दर्ज की है, जिससे जून श्26 तक ब्रांच की संख्या 814 हो गई है। जमा में सालाना स्तर पर 24.6 प्रतिशत ध् तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 48,129 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुँच गया। वहीं, सकल ऋण खाता 42,903 करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जिसमें सालाना स्तर पर 28.9प्रतिशत ध् तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
तरलता की माकी वाली स्थिति में भी हमने सीडी अनुपात को लगभग 89प्रतिशत के सुकूनदेह स्तर पर बनाए रखा। बाजार की बदलती स्थिति के अनुसार, हमने अपने एएलएम लक्ष्यों के अनुरूप मुख्य श्रेणियों में दरों में बढ़ोतरी की। कासा जमा बढ़कर 12,930 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल के आधार पर 37.8प्रतिशत अधिक है। जमा ग्राहकों से जुड़ी पहलों में बढ़ोतरी हुई, जिसमें आइवरी प्रोग्राम का उल्लेखनीय योगदान रहा। बेहतर बीमा क्रॉस-सेल, डिजिटल चैनलों के जरिए म्यूचुअल फंड अपनाने में बढ़ोतरी और आगामी सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और बेहतर बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button