Uttarakhand

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ में भी दान में हेराफेरी का आरोप

देहरादून,। अयोध्या  राम मंदिर में दान चोरी का मामला देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है। इसके साथ ही अब विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। चैंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें दावा किया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम में भी आने वाले दान और चढावे की रकम में हेरफेर की जा रही है। बढ़ते मामले को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश दे दिए।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर समिति ने इन आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका ‘निजी सचिव’ बताया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बीकेटीसी का एक नियमित सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button