Uttarakhand

लंढौर बाजार भू धंसाव व मरम्मत कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मसूरी,। लंढौर बाजार भूधंसाव में विलंब होने व जनता की नाराजगी को देखकर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने लंढौर जाकर भू धसांव कार्य का निरीक्षण किया व कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने को कहा। वही जल संस्थान की सीवर लाइन टूटी है जिसके कारण कार्य में बाधा आ रही है जिस पर जल संस्थान को लाइन ठीक करने को कहा गया व उन्होंने तत्काल कार्य भी शुंरू कर दिया गया वहीं आधे क्षेत्र में आरसीसी डाल दी गयी है, व आम जनता के लिए पैदल मार्ग एक दो दिन में खुल जायेगा हालांकि लोग रोड खराब होने के बाद भी लगातार इसी मार्ग से पैदल आ जा रहे हैं। लेेकिन वाहनों की आवाजाही में दो सप्ताह का समय लगेगा।
उन्होने कहा कि आरसीसी सूखने में समय लगता है वहीं इसी बीच दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाना है जिसके कारण थोड़ा समय और लगेगा।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंढौर की यह समस्या विगत कई दशकों से चल रही थी जिसका समाधान किया गया है। उन्होंने सहयोग के लिए बाजार के दुकानदारों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने पूरा सहयोग किया जबकि उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। मालूम हो कि लंढौर भूधंसाव विगत तीन दशक से भी अधिक समय से चल रहा है व हर वर्ष धंसाव होने से आस पास के भवनों को खतरा पैदा हो गया था, कई बार भू वैज्ञानिकों, व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण भी किया, लेकिन जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए भूधंसाव वाले क्षेत्र में मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को शुरू किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button