Uttarakhand

प्राकृतिक चमक के लिए त्वचा को चाहिए 6 आवश्यक पोषक तत्व

देहरादून,। किसी भी ब्यूटी आइल से गुजरें तो आपको ऐसे सीरम, फेस मास्क और ओवरनाइट क्रीम्स की भरमार दिखाई देती है, जो तुरंत निखार का दावा करती हैं। लेकिन क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, त्वचा वास्तव में शरीर के अंदर हो रही प्रक्रियाओं का ही प्रतिबिंब होती है। केवल स्किनकेयर से खराब आहार की भरपाई नहीं की जा सकती। जब शरीर आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से जूझता है, तो उसका असर सीधे चेहरे पर नजर आता है-जैसे त्वचा का बेजान दिखना, रूखापन या समय से पहले महीन रेखाएँ।
आपको एक वास्तविक और स्थायी निखार प्राप्त करने में मदद करने के लिए, जो रात में धोने से भी फीका न पड़े, रितिका समद्दार, रीजनल हेड डाइटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, उन छह आधारभूत पोषक तत्वों को समझाती हैं जो त्वचा को कोशिकीय स्तर से पोषण प्रदान करते हैं। विटामिन ई- एक वसा-घुलनशील एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई प्रदूषण और यूवी एक्सपोजर से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से त्वचा कोशिकाओं की रक्षा करता है। यह कोशिकीय स्तर पर नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा भरी-भरी और लचीली बनी रहती है। कैलिफोर्निया बादाम इसके सबसे समृद्ध आहार स्रोतों में से एक हैं, जिनकी कुछ मात्रा ही दैनिक आवश्यकता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा कर सकती है, वह भी ऐसे रूप में जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का एक सरल तरीका हैकृसुबह के स्मूदी में मिलाना या बाहर निकलने से पहले अनाज पर छिड़कना।
विटामिन सी-कोलेजन वह तत्व है जो त्वचा को दृढ़ और लोचदार बनाए रखता है, और विटामिन सी शरीर को इसके उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। यह समय के साथ हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा की रंगत धीरे-धीरे अधिक उज्ज्वल और समान दिखाई देती है। आंवला, खट्टे फल (सिट्रस फ्रूट्स) और शिमला मिर्च इसके दैनिक सेवन को पूरा करने के सबसे विश्वसनीय स्रोतों में शामिल हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्सरू ये स्वस्थ वसा त्वचा की लिपिड बैरियर का निर्माण करते हैं, जो नमी को भीतर बनाए रखने और बाहरी जलनकारी तत्वों को रोकने में मदद करती है। ओमेगा-3 की कमी वाला आहार अक्सर त्वचा के रूखेपन, परतदारपन या सूजन के रूप में दिखाई देता है। फ्लैक्ससीड्स, बादाम और चिया सीड्स इसके व्यावहारिक पौध-आधारित स्रोत हैं, जिन्हें आसानी से दैनिक भोजन में शामिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button