आईटीएम देहरादून ऐसे तैयार कर रहा इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स
देहरादून,। आज के समय में केवल डिग्री हासिल करना सफलता की गारंटी नहीं है। कंपनियां अब ऐसे युवाओं की तलाश में हैं जो तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स, कम्युनिकेशन और समस्या-समाधान जैसी क्षमताओं में भी मजबूत हों। यही वजह है कि शिक्षा का फोकस अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि “इंडस्ट्री-रेडी” प्रोफेशनल्स तैयार करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है। देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इसी सोच के साथ छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। वर्ष 2002 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय यह संस्थान उत्तराखंड में प्रोफेशनल और आईटी शिक्षा के अग्रणी संस्थानों में गिना जाता है। एआईसीटीई से अनुमोदित और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध आईटीएम देहरादून छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है।
संस्थान की सबसे बड़ी खासियत इसका इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षण मॉडल है। यहां पढ़ाई केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि छात्रों को शुरुआत से ही प्रैक्टिकल लर्निंग, लाइव प्रोजेक्ट्स, प्रेजेंटेशन, वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री इंटरैक्शन के माध्यम से वास्तविक कार्य-परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाता है। आईटीएम देहरादून छात्रों को करियर-केंद्रित और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीएससी आईटी, होटल मैनेजमेंट सहित कई प्रोफेशनल प्रोग्राम्स संचालित किए जाते हैं। संस्थान का ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल भी छात्रों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित प्लेसमेंट ड्राइव्स, कॉर्पाेरेट इंटरैक्शन, इंटरव्यू प्रिपरेशन सेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग के माध्यम से छात्रों को नौकरी के लिए तैयार किया जाता है।



