ऑनलाइन पेमेंट और यूपीआई से होने वाले लेन-देन में तेजी आई
देहरादून,। भारत में खरीदारी का तौर-तरीका तेजी से बदल रहा है, और लोगों की खर्च करने की आदतें अब ज्यादा बड़े अरमानों वाली लाइफस्टाइल, लेनदेन में डिजिटल साधनों को प्राथमिकता और भुगतान के आसान विकल्पों के बढ़ते चलन को दिखाती हैं। बीते दस सालों में, लोगों की बढ़ती आमदनी, बढ़ते शहरीकरण और तेजी से आगे बढ़ने की चाह रखने वाले मध्यम वर्ग ने इस बात को नया रूप दिया है कि, लोग कहाँ और कैसे पैसा खर्च करते हैं। इस वक्त लगभग 11.86 करोड़ क्रेडिट कार्ड उपयोग में हैं तथा वित्त-वर्ष 2026 के दौरान क्रेडिट कार्ड से 23.62 लाख करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया, जिससे जाहिर है कि यह पूरा इकोसिस्टम अब विस्तार के दौर से निकलकर रोजमर्रा के उपयोग के दौर में कदम रख चुका है। भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड के आँकड़ों से पता चलता है कि क्रेडिट कार्ड के ग्राहक अब अपनी जरूरत की चीजों के साथ-साथ बेहतर अनुभव और लाइफस्टाइल पर भी दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं, साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।




