जेके टायर का नेट प्रॉफिट 83 प्रतिशत बढ़कर 188 करोड़ रुपये हुआ
देहरादून,। भारत की जानी-मानी टायर बनाने वाली कंपनियों में से एक, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज 31 मार्च 2026 को समाप्त चैथी तिमाही और 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए, वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने चैथी तिमाही और वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन किया । बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 प्रतिशत यानी 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है, जो जेके टायर के अपने बताए गए मिशन के हिसाब से शेयरहोल्डर वैल्यू को लगातार बढ़ाने के कमिटमेंट को दर्शाता है। नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, चेयरमैन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहारू वित्त वर्ष 26 जेके टायर के लिए एक उपलब्धियों वाला साल रहा है। हमने सभी सेगमेंट में रिकॉर्ड वॉल्यूम दिया, 16,384 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया और 2,089 करोड़ रुपये का एबिटडा हासिल किया, जो पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा है।



