Uttarakhand

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में दिखा उत्साह

पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित प्रेरणा कोचिंग सेंटर में आज स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 48 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने बताया कि स्क्रीनिंग परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और भविष्य की तैयारी को और बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जनपद के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button