Uttarakhand

कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

मसूरी,। शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अपिर्त किए। इस मौके पर देश के विकास में उनके योगदान व किए गये कार्यों को याद किया गया।
शहर कांग्रेस सभागार में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांगेस अध्यक्ष जसबीर कौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने जहां देश के विकास में अहम योगदान दिया वहीं उनका मसूरी से बेहद लगाव था, वह कई बार परिवार के साथ मसूरी आये। उन्होंने कहा कि जब लबासना को मसूरी से हटा कर नोएडा ले जाया रहा था तो वह दिल्ली उनसे मिलने गये व उसे नोएडा जाने से रोका। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि उन्होंने देश में अनेक कार्य किए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होनंे महिला आरक्षण, पंचायती राज, आईटी सेल में जो क्रातिकारी बदलाव किए। ऐसे महान व्यक्तिव से प्रेरणा लेकर जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ऐसी सख्सियत थे जिन्हें जेंटल मैन ऑफ पॉलिटिक्स कहा जाता था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश को विश्व में उचाइयों पर ले गये।  उसकी बदौलत भारत का युवा पूरे विश्व में आईटी क्षेत्र में आगे है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, तहमीना खान, रूबीना अंजुम, नागेद्र उनियाल, केडी नौटियाल, सुशील कुमार, प्रदेश महामंत्री युवा काग्रेस वसीम खान, मसूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर, महेश चंद, रणवीर सिंह, मुकेश पंवार, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button