आर्ट ऑफ लीविंग ने मूसरी के युवा समाजसेवी डा. शुभ बिश्नोई को सम्मानित किया
मसूरी,। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था द आर्ट ऑफ लिविंग ने एक समारोह में मसूरी के युवा समाजसेवी व रोबुस्ट वर्ल्ड के सस्थापक निदेशक डा. शुभ बिश्नोई को विधायक सविता कपूर के हाथों अनसुंग हीरों के अवार्ड से सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, युवा जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियानों, वृक्षारोपण, मानव सेवा एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने युवाओं को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया व रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य कर युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने इसके लिए शुभ बिश्नोई को बधाई दी। मालूम हो कि रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था मसूरी सहित उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पशु सेवा, महिला जागरूकता, शिक्षा सहित अनेक सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज को जगाने व कार्य करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था से जुडे युवा लगातार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. शुभ बिश्नोई ने इसे अपनी पूरी टीम, स्वयंसेवकों एवं समाज के प्रति समर्पित युवाओं का सम्मान बताया तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराख्ंाड के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के लिए कार्य करने वाले 20 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।



