Uttarakhand

साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

मसूरी,। मसूरी। श्री सिरड़ी सांई मदिर कुलडी के इकत्तीसवें प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चैक, इंद्रमणि बडोनी चैक, मालरोड, शहीद स्थल तक गयी व वहां से वापस सांई मंदिर तक आई। शोभायात्रा में शिरड़ी के सांई बाबा की विभिन्न भव्य झांकियो ने मन मोहा व श्रद्धालुओं ने सांई बाबा के दर्शन कर मनोकामना की। इस दौरान रास्ते भर भजन कीर्तन चलता रहा व प्रसाद वितरण किया जाता रहा।
शोभा यात्रा में स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर शोभा यात्रा में सांई बाबा के जीवन से जुड़ी व भगवान शिव पार्वती की झांकियों ने मन मोहा। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंघल, ओम प्रकाश सिंघल, आरएस मूर्ति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button