Uttarakhand

जीप खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़,। बारात की मेहंदी से वापस घर लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य तीन गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर एसडीआरफ ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला मूनाकोट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसौड ग्राम के बनी गाड़ के समीप का है। जानकारी के अनुसार बीती रात 12.30 बजे एक जीप बोरागांव में बारात की मेहंदी से लौट रही थी। जीप जब बनी गाड़ के मोड पर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार लकी चंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर अवस्था में घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहन सिंह पुत्र रमेश सिंह ग्राम बासोड़ वाहन चालक जगदीश सिंह पुत्र चंचल सिंह वं पवन चंद्र निवासी पुत्र मोहन चंद मुन्ना निवासी मूनकोट के रूप में हुई है। घटना के पता चलने पर तुरंत पीछे से स्कूटर में आ रहे हैं लोगों द्वारा गांव वालों को जानकारी दी और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्र के एसएचओ झुलाघाट संजीव कुमार एवं टीम द्वारा तथा पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ टीम द्वारा सुबह शव को खाई से निकला गया एवं पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button