पीडब्ल्यू के छात्रों का आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
देहरादून,। फिज़िक्सवाला के छात्रों ने आईसीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जहां कई छात्रों ने 99.5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर देशभर के शीर्ष स्कोरर्स में अपनी जगह बनाई। इनमें शिवम अवस्थी (99.8प्रतिशत), आरव गोयनका (99.8प्रतिशत), प्रज्ञा पराशर (99.6प्रतिशत) और सत्यम घोष (99.6प्रतिशत) जैसे छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 30 अप्रैल को घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा, पीडब्लू के टेक-इनेबल्ड ऑफलाइन विद्यापीठ केंद्रों में पढ़ने वाले छात्रों देहरादून ने भी इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। शहर के कुछ अन्य मेधावी छात्रों में हिया गोयल (99 प्रतिशत), अमोग डिमरी (98.40प्रतिशत) और अहाना धवन (98.20प्रतिशत) शामिल हैं।
परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अलख पांडे, संस्थापक एवं सीईओ, फिज़िक्सवाला ने कहा, ये परिणाम हमारे छात्रों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाते हैं। हमें हर उस छात्र पर गर्व है जिसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की, और हमें खुशी है कि हम उनके इस सफर का हिस्सा बन पाए।
अपने अनुभव साझा करते हुए शिवम ने कहा, नियमित तैयारी, लगातार अभ्यास और स्कूल व पीडब्लू के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे इस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। वहीं आरव ने कहा, लगातार रिवीजन और सैंपल पेपर्स हल करना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा, जिससे मैं 99.8प्रतिशत स्कोर कर पाया। प्रजना ने बताया, अनुशासन बनाए रखना और एक स्ट्रक्चर्ड स्टडी प्लान फॉलो करना मेरे अच्छे अंकों का मुख्य कारण रहा। पीडब्लू ऑनलाइन की कक्षाओं ने मेरी तैयारी को मजबूत किया और फैकल्टी ने हर कदम पर मेरा सहयोग किया। इस वर्ष आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा में कुल 2,56,590 छात्र सफल हुए, जिसके साथ कुल पास प्रतिशत 99.13प्रतिशत रहा।



