कांग्रेस ने नये वैलीब्रिज पर खड़े किए सवाल

मसूरी,। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य उपेद्र थापली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो नया वैलीब्रिज बना है, वह खतरे से खाली नहीं है तथा उसे सपोर्ट लगा कर रोक रखा है, जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना आगामी बरसात या अन्य मौसम में हो सकती है। उपेद्र थापली ने कहा कि उन्होंने अधिशासी अभियंता का वीडियों देखा जिसमें उन्होंने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि हकीकत में पुल में कमी है उसका उदघाटन रात के अंधेरे में जल्दबाजी में किया गया है। पालिका, प्रदेश सरकार व एमडीडीए प्राइवेट लोगों से पार्किग स्थल बनाने की अनुमति दे ताकि लोग पार्किग बना सके। वहीं सरकार के स्तर पर नई पार्किग बने। उन्होंने कहा कि मसूरी में सड़को की हालत खराब है, मसूरी विधान सभा के मसूरी सहित कई क्षेत्रों में सडकों की दशा खराब है, बडे ठेकेदारों को टेंडर देने के बाद पेटी पर कार्य दिया जाता है व पेटी वाला भी छोटे कार्यकर्ता को काम देता है ऐसे में कार्य सही नहीं हो पायेगा, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पडेगा। उन्होंने कहा कि आगमी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी व मसूरी से भी कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।

