Uttarakhand

‘छात्र संसद’ में देश की प्रमुख हस्तियों ने युवाओं को किया प्रेरित

देहरादून,। टुलाज में आयोजित उत्तराखंड छात्र संसद 2026 (थीम- वॉइसेज़ ऑफ भारत) में 7,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। छात्र संसद, टुलाज और रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। आचार्य बालकृष्ण, एम.एस. बिट्टा, वरिष्ठ पत्रकार आनंद नरसिम्हन, अभिनेता मानव गोहिल, फिल्मकार विशाल भारद्वाज, प्रफुल्ल बिल्लोरे, आरुषि निशांक समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित किया। टुलाज ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन और छात्र संसद के संस्थापक अधिवक्ता कुणाल शर्मा ने छात्र संसद को युवाओं की आवाज़ और लोकतांत्रिक नेतृत्व का मंच बताया। आचार्य बालकृष्ण ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया, वहीं एम.एस. बिट्टा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक कर्तव्य पर विचार रखे।
पैनल चर्चा में वक्ताओं ने छात्रों से नेतृत्व, उद्यमिता और जिम्मेदार नागरिकता पर संवाद किया। रस्किन बॉन्ड लॉरिएट सेशन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें विशाल भारद्वाज, लेखक लक्ष महेश्वरी और मानव गोहिल ने रचनात्मकता और संस्कृति पर चर्चा की। सिद्धार्थ बॉन्ड ने इसे युवा नेतृत्व की ऐतिहासिक पहल बताया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान के साथ युवाओं को समाज और देश के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर टुलाज ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिल्की जैन मारवाह, संगीता जैन, प्रतीक मारवाह, राधिका जैन और राघव गर्ग सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button