Uttarakhand

टीकम सिंह स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मसूरी,। आईटीबीपी के सहयोग से मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित स्व, टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आईटीबीपी के कंबेट विंग में किया गया।
प्रतियोगिता के अंडर 13 बालक एकल वर्ग में मीतू अरोड़ा ने आकाश शर्मा को फाइनल में  21-17, 21-19 से हराकर खिताब कब्जाया, अंडर 13 डबल में मीतू अरोडा एवं अद्वय ने परमार्थ एवं माहिर की जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराकर खिताब कब्जाया, अंडर 15 बालक एकल में अदवि धीमान ने फाइनल मुंकाबले में सभ्य चोपड़ा को 21-17, 17-21, 21-19ये हराकर खिताब कब्जाया, अंडर 15 बालक डबल में शौर्य व सौभ्या की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में अंश व स्पर्श की जोड़ी को  21-18, 21-19 से हरा कर खिताब कब्जाया, अंडर 18 बालक एकल में गुरूवीर ने जीत मंडल को 21-18, 21 19 से फाइनल मुकाबला हरा कर खिताब कब्जाया, अंडर 18 बालक डबल में विद्युत एवं गुरूवीर की जोडी ने फाइनल में शौर्य व श्रेष्ठ की जोडी को 21-19, 18-21, 21-17 से हराया, अंडर 13 बालिका एकल में दीक्षा ने फाइनल में तेजल को 21-1821-16 से हराया, अंडर 15 बालिका एकल में अरणी शर्मा ने श्रेया सिंह को 21-15, 21-19 से फाइनल में हराया, अंडर 18 बालिका एकल में अरनी शर्मा ने पवनी शर्मा को 21-18, 21-17 से फाइनल मुकाबले में हराया, अंडर 15 डबल बालिका में श्रेया सिंह व अरनी शर्मा की जोडी ने फाइनल में दीक्षा एवं सलीना की जोडी को 21-18, 21-19 से हराया, ओपन सिंगल बालक में ऋषभ ने देवांश को फॅाइनल में 21-14, 21-19 हराया, ओपन डबल में बलजीत व सिद्धार्थ की जोडी ने विवेक व रिशभ की जोडी को 21-17, 21-19 से फाइनल में हराया। बालिका ओपन में अरनी ने वाक ओवर में फाइनल जीता, ओपन युगल में समृद्धि एवं देवांश की जोडी ने पलपाशा व बोडोसा की जोडी को 21-18, 16-21, 21-19 से फाइनल मुकाबले मे हराया, 35 प्लस मैन में बलजीत एवं मोहित की जोडी ने रवि रावत व अनुज की जोड़ी को 21-18, 21-19 से फाइनल में हराया, 90 प्लस में रवि रावत एवं अनुज की जोड़ी ने सुशील एवं समीर की जोडी को 21-15, 21-11 से हरा कर फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला रहे वहीं संचालन ईशा गुप्ता ने किया प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुशील नेगी, नीरज ठाकुर, अनिल, रोहित, आनंद पंवार, सेमुएल, युवराज, पलपाशा, विकास सिंह, सुलेखा राम आदि ने निभाई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट मनीष सेमवाल, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button