Uttarakhand

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

मसूरी,। मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित स्व. टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 13 बालिका एकल सेमीफाइनल में सलीना थापा को दिशा ध्यानी ने 31-26 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में तेजल ने दिया को 31-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 15 बालिका एकल सेमी फाइनल में श्रेया सिंह ने आकांक्षा को 31-22 से हराकर व अरणी शर्मा ने पावनी शर्मा को 31-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 18 बालिका एकल सेमीफाइनल में पावनी शर्मा ने श्रेया को 31-27 से हराकर अरणी शर्मा ने सोनाक्षी को 31-21 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 15 बालिका डबल सेमीफाइनल में दिया व वंशिका की जोडी ने श्रेया व अरनी की जोड़ी को 31-28 से व दक्षा व सलीमा की जोडी ने मनशा व सिद्विक्षा की जोड़ी को 31-25 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 13 बालक एकल सेमीफाइनल में मीत अरोडा ने वेद को 31-28 से व अक्षय शर्मा ने अदिया सिंघल को 31-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 15 बालक एकल में जीतेश ने मीत अरोड़ा को 31-23 से व अंश भास्कर ने मोक्षित को 31-27 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। इस मौके पर वाइनबर्ग एलन के प्रधानाचार्य एल टंडेल, चंपा, विकास रावत, सुनील पंवार, उदित शाह, परविदं रावत आदि मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका आईटीबीपी के अनिल, रोहित, सुशील नेगी, आनंद पंवार, नीरज ठाकुर, सेमुएल चंद्र, आदि ने निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button