Uttarakhand

40 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोमेश्वर,। सोमेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सैकड़ों लोगों ने टूटी नालियां, सड़क, पेंशन, फसल सुरक्षा, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान जैसी समस्याएं रखीं।
मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही 40 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर करीब 400 लोगों को राहत दी गई। पात्र लोगों को व्हीलचेयर, हियरिंग किट और छड़ी भी वितरित की गई। रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न होने पर सख्त कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button