Uttarakhand

अजय कुमार सिंह ने संभाला यूजेवीएन के प्रबंध निदेशक का कार्यभार

देहरादून,। अजय कुमार सिंह द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। अजय कुमार सिंह यूजेवीएन लिमिटेड में ही अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वे सन् 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। तत्पश्चात विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। उनको जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों से भी अधिक समय का कार्य करने का अनुभव है। श्री सिंह को परियोजनाओं के निर्माण, कमिश्निंग, परिचालन, अनुरक्षण आदि हर क्षेत्र का विशिष्ट अनुभव प्राप्त है।
अपने लंबे सेवा काल में अजय कुमार सिंह ने नाथपा-झाकड़ी, कोल डैम, लारजी, मनेरी-भाली द्वितीय तथा व्यासी आदि जल विद्युत परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया है। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, विवेक आत्रेय, आशीष कुमार जैन सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अजय कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पद हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यूजेवीएन लिमिटेड एवं राज्य ऊर्जा क्षेत्र में निश्चित ही प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री के प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लक्ष्य को शीघ्र से  प्राप्त करने की दिशा में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नई परियोजनाओं को समय से पूर्ण कर ऊर्जीकृत करने के साथ ही आर.एम.यू. कार्यों तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी ससमय पूर्ण कर विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के नए स्रोतों जैसे ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, नाभिकीय ऊर्जा, पंप्ड स्टोरेज संयंत्र, लघु जल विद्युत परियोजनाएं तथा भूतापीय ऊर्जा आदि के विकास पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा जिससे आनेवाले समय में उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button