Uttarakhand

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा के नेतृत्व में दिल्ली में हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक

देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। दिल्ली में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी सैलजा के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर, सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
इस दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनहित से जुड़े विषयों एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लिए गए निर्णय निश्चित रूप से प्रदेश के हित में प्रभावी साबित होंगे। बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरूदीप सिंह सप्पल, उत्तराखंड सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, एआईसीसी सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व मंत्री एवं विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता सदन भुवन कापड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button