‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान की नई शुरुआत
देहरादून,। पिछले 150 से अधिक वर्षों से, लिवाइज़ो उन लोगों की पहली पसंद रहा है जो संस्कृति को नई दिशा देते रहे हैं। संगीत और खेल से लेकर फैशन और कला तक, लिवाइज़ो जींस हर उस महत्वपूर्ण मोड़ की गवाह रही है जहाँ बदलाव की शुरुआत हुई। इसे वे लोग पहनते हैं जो न केवल प्रगति की राह पर चलते हैं, बल्कि आने वाले कल की दिशा भी तय करते हैं।
‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान इसी महान विरासत को आगे बढ़ाता है। यह वैश्विक स्तर पर मौलिकता के पीछे की गहरी सोच का जश्न मनाता हैकृवह जिज्ञासा, अटूट विश्वास और दुनिया को एक अलग नज़रिये से देखने का साहस, जो असल प्रगति को जन्म देते हैं। अपनी प्रेरणा साझा करते हुए आलिया कहती हैं, “मैं हमेशा से ही जिज्ञासु रही हूँ और हर चीज़ के पीछे ‘क्या’ से ज़्यादा ‘क्यों’ को समझना चाहती हूँ। ऑरिजिनल होना थोड़ा उलझा हुआ और अधूरा (इम्पर्फेक्ट) हो सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से आपका अपना होता है।” लिवाइज़ स्ट्राउस एंड कंपनी में साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के मैनेजिंग डायरेक्टर, हिरेन गोर ने कहा, “150 से अधिक वर्षों से लिवाइज़ को उन लोगों ने पहना है जो संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। ‘बिहाइंड एवरी ओरिजिनल’ अभियान उसी गति के केंद्र में बने रहने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है। आलिया भट्ट नई पीढ़ी के ‘ओरिजिनल्स’ का प्रतिनिधित्व करती हैं, वे आत्मविश्वासी हैं, खुद को परिभाषित करती हैं और बिना किसी संकोच के अपनी असलियत को जीती हैं।



