Uttarakhand

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन

देहरादून,। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का तीन.दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (एम.पी.एस.सी.) में लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट फाइनल आयोजित किए गए, जबकि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज जैसी इनडोर प्रतियोगिताएँ विश्वविद्यालय परिसर में हुईं। पूरे दिन छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ ने खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह (वैलेडिक्ट्री सेशन) आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमित अदलखा के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद माननीय कुलपति प्रो. अनिल सुब्बाराव पायला और माननीय प्रो वाइस चांसलर प्रो. अनीता रामचंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, टीमवर्क और खेलों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक, ट्रॉफियाँ और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने के साथ ऐनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन गर्व और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी आगे भी उत्कृष्टता, सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button