नागेंद्र इंका बजीरा के पूर्व प्रबंधक सुग्रीव राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया
जखोली,। नागेन्द्र इंका बजीरा के पूर्व प्रबंधक व ग्राम पंचायत बजीरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं रामलीला मंचन में कई दशकों तक हनुमान का किरदार निभाने वाले सुग्रीव सिंह राणा उम्र 71 वर्ष के असामयिक निधन पर ग्रामवासियों, क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों व नागेन्द्र इंका बजीरा के समस्त विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा समाज एवं शिक्षा के प्रति समर्पण और स्कूल के विकास में दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में ढाढस बंधाते हुए उनके द्वारा समाज, विद्यालय एवं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर दिये गये योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुग्रीव राणा का समाज व विद्यालय परिवार को दिया गया मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया गया। स्वर्गीय सुग्रीव सिंह राणा की चीता को उनके ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर जगदीश राणा व कनिष्ठ सुपुत्र नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सतीश राणा ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी,दो बेटे,एक बेटी,दो बहू सहित नाती पोते व भाई बहनों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा के संस्थापक प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, सुग्रीव राणा के बड़े भाई नागेंद्र देवता रावल बसंत सिंह राणा,प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, क्षेपंस सरोजनी देवी,प्रधान बजीरा विजया देवी, प्रधान धनकुराली सूबेदार नरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व क्षेपंस रघुवीर राणा, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, पूर्व प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा, प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह रावत,जयकृत नेगी, मालचंद सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, महावीर सिंह राणा, पूर्व उप प्रधान दिनेश राणा, शंकर सिंह पुण्डीर, केदार सिंह राणा,उतम राणा, सरवीर राणा, कलम सिंह राणा, सुनील रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक गजेंद्र रावत, केदार सिंह चौहान, उम्मेद सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, भरत सिंह चौहान, उम्मेद लाल, पूर्व प्रधान भीमराज, दिलबरी लाल, भरत सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, उम्मेद सिंह नेगी,गोविन्द सिंह राणा, शूरवीर सिंह राणा, केदारु लाल, सुन्दर लाल, मोहन लाल, बृजलाल सहित नागेंद्र इण्टर कालेज बजीरा के समस्त विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।




