धमकी भरे ईमेल से प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने किया न्यायालय परिसर का निरीक्षण
अल्मोड़ा,। जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त धमकी भरे मेल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लगातार सघन तलाशीअभियान चलाया जा रही है। ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनेए ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम यक्यूआरटी को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीते चार दिनों में दो बार धमकी भरे मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।


