Uttarakhand

केदारघाटी में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

रुद्रप्रयाग,। गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नाला में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रही थी। तभी वो करंट के चपेट में आ गई। इस घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है। जबकि, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास महिला एक पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थी। इसी दौरान वो पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। ऐसे में करंट लगने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग गुप्तकाशी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां विद्युत आपूर्ति बंद कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया और सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद लोग काफी दुखी हैं। उन्होंने इस घटना को झकझोर करने वाला बताया है। जहां महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं शोक में पूरा इलाका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button