Uttarakhand

सेगमेंट का पहला 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान लॉन्च किया

हरिद्वार,। निसान मोटर इंडिया ने आज नई निसान मैग्नाइट के लिए अपनी तरह का पहला 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान लॉन्च किया। यह सेगमेंट में अपनी तरह का पहला प्लान है, जो गुणवत्ता, भरोसे और मन के सुकून को लेकर ब्रांड की लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) को दर्शाता है। एओपी (एडल्ट ऑक्युपेंट सेफ्टी) में परफेक्ट 5-स्टार रेटिंग के साथ ओवरऑल पैसेंजर सेफ्टी में नई निसान मैग्नाइट को 5-स्टार रेटिंग मिलने की सफलता के बाद कंपनी ने इस एक्सटेंडेड प्लान का एलान किया है।
इसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का फ्लेक्सिबल प्लान मिलेगा, जिससे पूरे 10 साल तक ड्राइविंग कॉन्फिडेंस और प्रोटेक्शन सुनिश्चित होगा। इस प्लान में 10 साल/2 लाख किलोमीटर तक के लिए 22 पैसे प्रति किलोमीटर या 12 रुपये प्रति दिन के किफायती दाम पर सुरक्षा मिल सकेगी। इस 10 साल के एक्सटेंडेड वारंटी प्लान को ग्राहकों को ज्यादा आत्मविश्वास और मन का सुकून देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह निसान के कस्टमर सर्विस प्रॉमिस का हिस्सा है, जिसमें मूल्य एवं भरोसे के साथ सर्विस प्रदान की जाती है और इसका लक्ष्य निसान के ग्राहकों के लिए सतत भविष्य सुनिश्चित करना है। यह जापानी डीएनए, गुणवत्ता मानकों, मजबूत भरोसे और प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप व टेक्नोलॉजी के निसान के वैश्विक वादे को मजबूती देने वाला कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button