Uttarakhand

राज्यपाल ने डोईवाला स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर आज डोईवाला स्थित श्री गुरु सिंघा सभा गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरबाणी का श्रवण किया और गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित संगत को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि यह खालसा सृजन दिवस भी है। उन्होंने कहा कि गुरुओं द्वारा उच्चारित बाणी, जिसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित किया गया है, हमारे जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के ‘एकम’ शब्द ने हमें एकता और अखंडता का जो मूल मंत्र प्रदान किया है, उसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button