Uttarakhand

तीन सौ kg सिंथेटिक मावा पकड़ा

देहरादून,। राजधानी देहरादून में पुलिस ने रविवार देर रात करीब 300 किलो सिंथेटिक मावा पकड़ा। जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में इन दिनों मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसका सचिव स्तर के अधिकारी रोज अपडेट ले रहे हैं। यही कारण है कि संबंधित विभाग के साथ-साथ पुलिस भी इन दिनों खाद्य पदार्थों पर नजर रख रही है। ऐसे ही एक बड़ी कार्रवाई को देहरादून पुलिस ने रविवार रात को अंजाम दिया।
देहरादून पुलिस के मुताबिक उनकी टीम सिंघल मंडी  लक्खीबाग में तलाशी  कर रही थी। तभी पुलिस की नजर एक कार पर पड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर कार रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें करीब 300 किलो मावा मिला। इसके बाद पुलिस ने फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून को बुलाकर मावे का निरीक्षण और परीक्षण कराया। प्रथम दृष्टया मावा सिंथेटिक निकला। जिसका टीम ने सैंपल ले लिया और बाकी के मावे के नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अमित नाम के व्यक्ति को हिरासत में भी लिया। अमित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो ये मावा रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों और डेरियों पर सप्लाई करने वाला था। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता 2023 में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button