Uttarakhand

9 साहित्यकार, लेखक और कवि ’नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित

देहरादून,। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखण्ड की जानी-मानी सामाजिक संस्था  जन जागरण अभियान समिति द्वारा देश के सुप्रसिद्ध आलोचक/लेखक/साहित्यकार/रचनाकार डॉव गया सिंह के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “साहित्यिक संगोष्ठी एवं नवरत्न साहित्य सम्मान“ समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि विगत 13 वर्षों से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही है, संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, स्वच्छता, साहित्य और विभिन्न विषयों पर जन जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इस दौरान संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा को भारत सरकार से राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है । साथ ही स्वप्निल सिन्हा जिला स्तरीय विभिन्न सरकारी समितियों में बतौर सदस्य नामित है, उन्हें नगर निगम का ब्रांड एम्बेसडर भी चुना गया था। वही संस्था देहरादून के 9 जाने माने साहित्यकार, लेखक और कवियों को ’नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
नवरत्न सम्मान प्राप्त करने वालों में सत्य प्रकाश शर्मा, डा. सत्यानंद बडोनी, डॉ. अनिल शास्त्री, कौशल्या अग्रवाल, मोनिका अरोड़़ा मंत्शा, वीरेंद्र डंगवाल, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक मिश्रा व राजेंद्र रतूड़ी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता देश के जाने-माने आलोचक/लेखक/साहित्यकार/रचनाकार वाराणसी निवासी डॉव गया सिंह मौजूद रहें। विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्माता/लेखक एम आर सकलानी, उत्तरांचल प्रेस कल्ब के अध्यक्ष अजय राणा और कार्यक्रम अध्यक्षता कवि और लेखक राजेश डोभाल (राज) संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा और सचिव विवेक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूवात की।
इस अवसर पर मुक्त अतिथि और वक्ता साहित्यकार/रचनाकार डॉव गया सिंह ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मैं हजारी प्रसाद द्विवेदी का शिष्य रहा हूं, पंडित जी ने मेरी पुस्तक संरचना की थी उन्होंने बताया सहित तमाम विद्धान साहित्यकारों ने मेरी पुस्तक की समीक्षा लिखी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड साहित्यकारों की भी भूमि है इसलिए यहाँ मैं साहित्यकारों के  साथ जन्मदिन मना कर बेहद आनंदित हूं। वही फिल्म निर्माता/लेखक एम आर सकलानी ने कहा कि मैं जन जागरण अभियान समिति के इस साहित्यिक संगोष्ठी हेतु संस्था बधाई के पात्र है, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे साहित्यिक गोष्ठी और सम्मान समारोह के आयोजनो से हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को हौसला बढ़ता है।
साथ ही बतौर अतिथि पहुंचे उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा कहा कि ऐसे कार्यक्रम  साहित्य जगत से जुड़े लोगों के हौसलाअफजाई में सहायक होते है ,समिति को  इस आयोजन हेतु साधुवाद देता हूँ और नवरत्न साहित्य सम्मान प्रात करने वाले लोगों को बधाई देता हूं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राजेश डोभाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर बहुत खुश हूं क्युकी मैं स्वयं साहित्य जगत से जुड़ा हूं मुझे आज सम्मानित होने वाली विभूतियों एवं आज के साहित्यकार अतिथियों को सम्मानित करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ ।
ऐसे में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि संस्था हिन्दी साहित्यकारों के लिए ऐसे आयोजन करती रही है और आगे भी कवि, साहित्यकार और लेखकों के लिए रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का कार्य करती रहेगी।  संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया और अपने ओजस्वी वाक्यों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ऐसे में संस्था ने करीब तीस अन्य साहित्य, कला, फिल्म, लेखक और कवियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान धनंजय कुकरेती, डॉ गार्गी मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी,  शिवचरण शर्मा, रविन्द्र सेठ, अरविंद गंगवाल,  सुभाषचंद्र वर्मा, पीयूष भटनागर, अंजलि बिड़ला, कनीका, श्रुति कुकरेती सहित अन्य लोगों कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button