Uttarakhand

भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट्स

देहरादून। आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।

अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया। आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैैं। कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर इन कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिनमें 10 मित्र देशों के 30 कैडेट शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार

चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल

स्वर्ण-प्रबीन कुमार सिंह
रजत- आलोक सिंह
कांस्य- मनीष गिरी

कमांडेंट सिल्वर मेडल
सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह
कला-आलोक सिंह
विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button