EntertainmentNationalUttarakhand

उत्तराखंडी फिल्मों की मुंबई में धूम, निर्माता-निर्देशक मनीष वर्मा हुए सम्मानित

मुंबई/देहरादून। मुंबई में एक बार फिर उत्तराखंडी फिल्मों ने धूम मचाई है। उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। उन्हें “आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया” के खिताब से सम्मानित किया गया सम्मानित है।

उत्तराखंडी बोली, भाषा की फिल्मों को बनाने एवं प्रोत्साहन देने हेतु उन्हें ये सम्मान दिया गया है। मुंबई के जुहू में आयोजित हुए भव्य फिल्म समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि अस्वस्थ होने के चलते मनीष वर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मनीष वर्मा की जगह उनके बड़े भाई श्री संजीव वर्मा ने यह सम्मान (पुरस्कार) प्राप्त किया।

निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा की ओर से सम्मान प्राप्त करते हुए उनके बड़े भाई संजीव वर्मा

ज्ञात हो कि निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा ने वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म “अंजवाल” , वर्ष 2016 में “हैलो यू के” एवं 2022 में ” फ्योली” का निर्माण, निर्देशन एवं अभिनय का कार्य किया है। उनकी सभी फिल्मों को न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर के दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

निर्माता-निर्देशक मनीष वर्मा को दिया गया सम्मान

गढ़वाली सिनेमा को सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दिखाने, किसी गढ़वाली फिल्म का टिकट पहली बार बुक माय शो पर लाने तथा 3 हफ्ते तक लगातार हाउस फुल रहने वाली उत्तराखंडी फिल्मों को बनाने का श्रेय मनीष वर्मा को ही जाता है। उत्तराखंडी फिल्मों को बढ़ावा देने हेतु मनीष वर्मा द्वारा किये गए योगदान एवँ कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button