Uttarakhand

घास लेने गई महिला का पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बही, रेस्क्यू टीम ने किया शव बरामद

रुद्रप्रयाग,। लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के गदेरे और बरसाती नाले उफान पर हैं।  रविवार सुबह जिले के बसुकेदार क्षेत्र से  ग्राम स्वारा के नामी तोक में घास काटने गई एक महिला के उफनते गदेरे में बह जाने से उसकी मौत हो गयी। प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद बचाव दल ने महिला का शव बरामद किया। इस घटना के बाद से पूरे इलाकों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11.32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के तिमली क्षेत्र से आगे घास लेने गई एक महिला अचानक गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के निर्देश पर जल पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स , डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स  बसुकेदार की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बचाव दल द्वारा गदेरे और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। महिला की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। जबकि मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button