Uttarakhand

कैंट विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर नोटिसों के समाधान को लेकर आयोजित हुई बैठक

देहरादून,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा देहरादून की कैंट विधानसभा के विजय पार्क क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जारी नोटिसों के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ, क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए एसआईआर नोटिसों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने तथा नोटिसों के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 47,711 मतदाताओं को एसआईआर के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जारी नोटिसों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन, दस्तावेजी सहायता एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित एवं सही होना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान के माध्यम से हर बूथ पर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस नेता अमन बत्रा सहित सभी क्षेत्रवासियों, बीएलओ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थित जनों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button