Uttarakhand

भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर की गई चर्चा

मसूरी,। भाजपा मसूरी मंडल की बैठक टाउनहाल में संपन्न हुई, बैठक की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि बैठक में मसूरी मंडल के विभिन्न 15 प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों का चयन किया गया वहीं तीज कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी साथ ही 13 अगस्त को मसूरी में होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने, 14 अगस्त को झंडा वितरण, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने सहित 9 अगस्त को महानगर तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष, अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, सभासद गौरी थपलियाल, अनीता धनाई, मुकेश खरोला, पुष्पदीप शर्मा, शिव अरोड़ा, अवतार कुकरेजा, रमेश कन्नौजिया, कमला थपलियाल, मनोज रेंगवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button