Uttarakhand

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया योग दिवस

मसूरी,। ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने लाइब्रेरी स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मनाया व योगाभ्यास किया।
ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एनके साहनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमें केवल योग करने की प्रेरणा ही नहीं देता, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कठिन आसन करने का नाम नहीं है। योग का अर्थ है स्वयं से जुड़ना, अपने मन से जुड़ना और प्रकृति से जुड़ना। प्रतिदिन केवल 20 से 30 मिनट योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्र रहता है। यदि हम वास्तव में स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। इस मौके पर संकल्प लिया गया कि प्रतिदिन योग करेंगे, अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे, मोबाइल और टीवी पर अनावश्यक समय कम बिताएँगे। इस मौके पर सचिव एनके साहनी, हर्षदा वोहरा, जीके गुप्ता, रमेश गोयल, सहित मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, आरएन भार्गव इंटर कालेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन सभा से हुआ।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासन जैसे भुजंगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने सभी प्रतियोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी के अतिरिक्त विद्यालय के हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बखघ््शी, समस्त शिक्षक वर्ग एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button