Uttarakhand

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरिद्वार,। जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बहादराबाद थाना क्षेत्र के रुहालकी गांव निवासी के रूप में हुई है। घायल युवक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक (18 वर्षीय) शुभम पुत्र राधेश्याम और (19 वर्षीय) मोनू पुत्र सुभाष, जो आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे, बताया जा रहा है कि वह अपने एक रिश्तेदार आदित्य निवासी जैनपुर लंढोरा कोतवाली मंगलौर के साथ बाइक पर सवार होकर (उत्तर प्रदेश) के देवबंद क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मंगलवार की देर शाम तीनों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लखनोता चौराहे के पास पहुंचे, तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-बुग्गी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार ममेरे और फुफेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। जहा डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसी के साथ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक को अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक मानते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांव और परिजनों तक पहुंची तो खुशियों का माहौल पलभर में मातम में तब्दील हो गया। मृतकों के परिजन और ग्रामीण रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button